Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कामरहाटी में प्रदर्शनकारियों ने की मदन मित्रा की गाड़ी में तोड़फोड़, विधायक ने जान का खतरा बताया

उत्तर 24 परगना जिले के कामरहाटी में शनिवार देर रात तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और गाड़ी पर अंडे भी फेंके। घटना के बाद विधायक ने फेसबुक लाइव के जरिए कहा कि उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा।

07 Jun 2026

कामरहाटी में प्रदर्शनकारियों ने की मदन मित्रा की गाड़ी में तोड़फोड़, विधायक ने जान का खतरा बताया

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के कामरहाटी में शनिवार देर रात तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और गाड़ी पर अंडे भी फेंके। घटना के बाद विधायक ने फेसबुक लाइव के जरिए कहा कि उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा।

मिली जानकारी के अनुसार, कामरहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 14 में अशांति की सूचना पाकर मदन मित्रा शनिवार रात वह वार्ड के पार्षद अरिंदम विश्वास से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

मदन मित्रा ने आरोप लगाया कि करीब 100 से 150 लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे और वे आक्रामक व्यवहार कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और गाड़ी पर अंडे फेंके। विधायक का यह भी आरोप है कि उनके चालक के साथ मारपीट की गई।

उन्होंने दावा किया कि कुछ स्थानीय महिलाओं ने उन्हें एक घर में अंधेरे में छिपाकर सुरक्षित रखा, जिससे उनकी जान बच सकी। उनके अनुसार, करीब एक घंटे तक इलाके में तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गाड़ी में तोड़फोड़ और अंडे फेंकने जैसी घटनाएं दिखाई दे रही हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

फेसबुक लाइव में मदन मित्रा ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा समर्थित असामाजिक तत्व थे। उनका दावा है कि हमलावर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे और उन्हें मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय लोग और पार्षद अरिंदम विश्वास मदद के लिए आगे नहीं आते, तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम से ही पार्षद अरिंदम विश्वास के घर के सामने कथित कटमनी के आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। उसी घटना की जानकारी मिलने के बाद मदन मित्रा वहां पहुंचे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कामरहाटी में प्रदर्शनकारियों ने की मदन मित्रा की गाड़ी में त
उत्तर 24 परगना जिले के कामरहाटी में शनिवार देर रात तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News